बची हुई रोटियों से बनाएं दही भल्ले

बची हुई रोटियों से बनाएं दही भल्ले

अगर आप बची हुई रोटियों का कोई इस्तेमाल नहीं है सोचकर इन्हें फेंक देते हैं तो अब ऐसा बिल्कुल न करें. जानें इनसे लाजवाब दही भल्ले बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 बासी रोटी
  • 5 आलू (उबले हुए)
  • 1 कटोरी दही (फेंटा हुआ), आधी कटोरी मीठी चटनी, आधी कटोरी तीखी चटनी
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़ी चम्मच बारीक कटी हुई धनियपत्ती, नमक स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें.
- तवे के गर्म होते ही एक-एक करके सभी रोटियों को दोनों साइड से पलटते हुए कड़क सेंक लें. (बचे हुए दही बड़ों से बनाएं पराठा)
- अब रोटियों के टुकड़े कर इसे ब्लेंडर में डालकर इसका चूरा तैयार करें.
- रोटी के चूरे में नमक और पानी डालकर आटा गूंद लें और 5 से 7 मिनट के लिए अलग रख दें. (बिना जामन के ऐसे जमाएं स्वादिष्ट दही)
- दूसरी ओर एक बर्तन में आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मैश कर लें.
- तय समय के आटे पर हल्का सा तेल लगाकर इसे एक बार दोबारा गूंद लें. (गर्मियों में यूं झट से बना लें ठंडे-ठंडे कॉर्न दही भल्ले)
- आटे की लोई तोड़कर इन्हें गोलाकार दें और हथेलियों के बीच रखकर हल्का सा चपटा कर लें.
- लोई के बीचों-बीच आलू की स्ट्फिंग भरें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (दही की चटनी)
- तेल के गर्म होते ही वड़े डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर एक प्लेट में निकालकर रख लें. (चुटकियों में बढ़ाएं दही से बनने वाली चीजों का स्वाद)
- वड़ों के ऊपर दही, मीठी चटनी, तीखी चटनी, जीरा पाउडर और धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.

Photo- youtube.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (8 ratings)
3.9 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बची हुई रोटियों से बनाएं दही भल्ले एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 बासी रोटी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes