बचे हुए दही बड़ों से बनाएं पराठा

बचे हुए दही बड़ों से बनाएं पराठा

दही-बड़ा सभी को बहुत पसंद होता है और घर पर भी अक्सर बनाया जाता है. पर अगर कभी ऐसा हो कि दही कम पड़ जाए और भीगे बड़े बच जाएं तो इन्हें फेंके नहीं. इनसे लजीज पराठे बना लें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 बड़े पानी में भिगोए हुए
  • 4 बड़ा कप आटा
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल सेंकने के लिए
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- दही-बड़ा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए बड़ो को हाथों से अच्छी तरह से मैश कर लें. ( दही में नहीं बल्कि पानी में भिगोकर रखे हुए बड़े.)
- लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पत्ती, चाट मसाला और नमक बड़े में मिलाएं. (पत्ता गोभी का पराठा)
- अब तैयार मिश्रण में आटा और पानी डालकर इसे गूंद लें. (बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे)
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें और इनसे पराठा बेल लें.  (ऐसे बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट दही बड़े )
- धीमी आंच में तवा गर्म करने के लिए रखें. (पनीर कुल्चा)
- तवा के गर्म होते ही इसपर थोड़ा तेल डालें और इस पर पराठा रख दें.
- जब पराठा एक साइड से सिक जाए तो इसे पलटें और तेल लगाकर दूसरे साइड से भी सेंक लें.  (तवे पर बनाएं गार्लिक नान)
- इस तरह बाकी के सभी पराठे सेंक लें. (कश्मीरी रोटी)
- दही-बड़ा पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (2 ratings)
3 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बचे हुए दही बड़ों से बनाएं पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 बड़े पानी में भिगोए हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes