Full Version →

होली स्पेशल: ऐसे बनाई जाती है दही गुझिया

स्‍नैक्‍स वेज

होली पर अब तक आपने कई तरह की गुझिया बनाई होगी. पर क्या कभी दही गुझिया बनाई है? बता दें कि यह खाने में बहुत ही बढ़िया लगती हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    ऐसे करें पेस्ट तैयार:
  2. 2
    सबसे पहले रातभर एक कटोरी में उड़द दाल को पानी में भिगोकर रख दें. - अगले दिन पूरा पानी निकालकर एक मिक्सर जार में दाल का बिना पानी के महीन पेस्ट बना लें.    
  3. 3
    तैयार पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर इसमें काजू, किशमिश, खोया और बादाम मिलाएं.
  4. 4
    गुझिया बनाने की विधि:
  5. 5
    अब एक गीले कपड़े पर नींबू के आकार में गोलाकार में मिश्रण रखें.- हल्के हाथों से मिश्रण को चपटे आकार में दबाएं और इसके बीचों-बीच एक बादाम रखें.
  6. 6
    कपड़े को दूसरे छोरे से मोड़ते गुझिये को फोल्ड कर दें.
  7. 7
    अब तैयार गुझियों को ठोस होने के लिए फ्रिज में रख दें.
  8. 8
    अब करें तलने की तैयारी:
  9. 9
    गुझियों के पूरी तरह से ठोस होने पर इन्हें फ्रिज से निकाल लें. - मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  10. 10
    तेल के गरम होते ही सारी गुझिया गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
  11. 11
    अब 15-20 मिनट के लिए सारी गुझिया पानी में भिगोकर रख दें ताकि ये सॉफ्ट हो जाएं. 
  12. 12
    फाइनल स्टेप:
  13. 13
    दूसरी ओर एक बर्तन में दही, पानी और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें. - गुझिये में से अच्छे से पानी निचोड़कर दही में डिप कर दें.
  14. 14
    ऊपर से काला नमक, हरी चटनी, मीठी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा, चाट मसाला और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.  
#dahi gujhiya holi special snacks recipe in hindi #dahi #gujhiya #indian kitchen #indian recipe #holi special food #holi special snacks
View Full Version