Full Version →

इस परफेक्ट रेसिपी से बनाइए सॉफ्ट ढोकला

स्‍नैक्‍स वेज

घर में स्पंजी और मुलायम ढोकला बनाने के लिए सामग्री का सही अनुपात होना बहुत जरूरी है. अगर ली गई मिश्रण की सामग्री में थोड़ा-भी कम ज्यादा हो गया ढोकला सही नहीं बनेगा. इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम बता रहे हैं कि इसे बनाने में सामग्रियों की मात्रा कितनी हो.

Servings
4
★ 4.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में बेसन, रवा, चीनी साइट्रिक एसिड और नमक डालकर छान लें.
  2. 2
    इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालकर घोल कर तैयार करें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा मोटा हो और न ही पतला.
  3. 3
    ढोकले के बर्तन में हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
  4. 4
    प्रेशर कूकर या ढोकले को स्टीम करने वाले बर्तन में पानी डालकर आंच पर रख दें.
  5. 5
    बेसन वाले घोल में आखिर में फ्रूट साल्ट डालकर जल्दी से घोलकर बर्तन में डालकर गर्म पानी वाले बर्तन में डाल दें.
  6. 6
    जब पानी से भाप निकलने लगे तभी ढोकले वाला बर्तन इसमें रखें.
  7. 7
    भाप में ढोकले को 15 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
  9. 9
    ढोकले को चाकू से काटकर दूसरे बर्तन में रखें.
  10. 10
    एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच पर रखें.
  11. 11
    जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई, करी पत्ते, हरी मिर्च, चीनी, नमक और पानी डालकर उबाल लें.
  12. 12
    इस उबले पानी को ढोकले पर डाल दें.
  13. 13
    ऊपर से बारीक सेंव छिड़कर खाएं और खिलाएं.
#how to make soft and apongy dhokla recipe in hindi #soft dhokla recipe in hindi #मुलायम ढोकला कैसे बनाएं #dhokla recipe in hindi #gujarati dhokla recipe in hindi #spongy dhokla recipe in hindi #स्पंजी और सॉफ्ट ढोकला कैसे बनाएं #how to make perfect dhokla
View Full Version