एगलेस वनीला केक बहुत जल्द बनाया जा सकता है. यह काफी स्पंजी और खाने में स्वादिष्ट होता है.
Servings
4
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
3/4 कप बटर
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 टीस्पून वनीला एसेंस
1 कप मैदा
1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
1/2 बेकिंग पाउडर
1/4 कप दूध, छलनी
🍳 विधि
1
एक बर्तन में बटर, कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस डाल लें. - विस्क मशीन से इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें. - जब पेस्ट बढ़िया तरीके से मिक्स हो जाए और इसमें गांठ न रहे. फिर छलनी में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर छान लें. - सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके बढ़िया बैटर तैयार कर लें. - केक के बैटर को और अच्छा बनाने के लिए इसमें दूध डालकर फिर से अच्छी तरह मिक्स कर लें. - केक टिन को घी, बटर, तेल या बेकिंग पेपर रखें. - टिन में बैटर डालकर अच्छी तरह फैला लें. - 180 डिग्री सेल्सियस पर अवन को सेट करें. इसमें केक टिन रखें और 35-40 मिनट तक बेक करें. - तय समय बाद केक टिन अवन से बाहर निकालें और केक पर चाकू या टूथपिक गड़ाकर देखें. अगर या साफ-सुथरी रहती है तो केक बेक हो चुका है और अगर ऐसा नहीं है तो 4-5 मिनट तक केक को और बेक कर लें. - इसके बाद केक टिन बाहर निकालें और केक के छोटे-छोटे पीस काट लें. - इस एगलेस वनीला केक को चाय के साथ एंजॉय किया जा सकता है.
#eggless vanilla cake recipe in hindi#vanilla cake recipe in hindi#eggless banana cake#vanilla cake easy recipe#eggless chocolate cake recipe in hindi#एगलेस वनीला केक रेसिपी