फ्राइड चना दाल टुकड़ा
चने की दाल से आप सिर्फ दाल ही नहीं बल्कि कुछ और भी लाजवाब बना सकते हैं जिसे खाकर आपका पूरा परिवार खुश हो जाएगा. जानने के लिए पढ़े ये रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 100 ग्राम चने की दाल (भिगोई हुई)
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 प्याज बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
- 4-5 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले चने की दाल को रातभर भिगोकर रख दें.
-
2
अगले दिन दाल को ब्लेंडर में डालकर प्याज, अदरक, हरी मिर्च और पानी के साथ महीन पीस लें. (दिल्ली की फ्राइड आलू चाट)
-
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (कटहल के टेस्टी कबाब)
-
4
तेल के गर्म होते ही पिसी हुई चने की दाल, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें. (राइस सेवई)
-
5
भूनते हुए दाल का पानी पूरी तरह से सुखा लें और आंच बंद कर दें. (सोया पकौड़ा)
-
6
अब भुनी हुई दाल को तुरंत ही एक प्लेट में फैलाकर 10-15 मिनट के लिए हवा में रख दें. (वेज शिकमपुरी कबाब)
-
7
तय समय के बाद आप देखेंगे कि दाल अच्छे से जम गई है. अब आप इसे चौकोर आकार में काट लें.
-
8
जमी हुई दाल को शेप्स में काटने के बाद मीडियम आंच में एक दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट)
-
9
तेल के गर्म होते ही तैयार टुकड़ों को दोनों साइड से सुनहरा होने तक तलें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
-
10
गर्मागर्म फ्राइड चना दाल टुकड़ा तैयार है. टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#chane ki daal
#onion
#ginger
#green chillies
#indian kitchen
#indian recipe
#fried chana dal tukda snacks recipe pakwangali
#chane ki daal bengali style
#lauki chane ki daal
#sooji besan snacks
#dahi bread roll
#sweet potato puff
#onion rings
#corn cheese