Full Version →

जानिए गोभी मंचूरियन बनाने की सबसे आसान विधि

स्‍नैक्‍स वेज

गोभी से बनी मंचूरियन आपकी पार्टी के लिए बहुत ही अच्छा स्टार्टर्स हो सकता है. इसमें गोभी को मैदा और कॉर्न फ्लोर के साथ मिलाकर तेल में फ्राई किया जाता है और फिर सॉस बनाकर मंचूरियन तैयार किया जाता है. तो पकवानगली में जानिए इसे बनाने का बेस्ट तरीका.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
55 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें.
  2. 2
    जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें गोभी डालकर 3 से 4 मिनट तक उबाल लें.
  3. 3
    तय समय बाद आंच बंद करके गोभी को पानी से छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें.
  4. 4
    अब एक बड़े बाउलव या बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  5. 5
    इसके बाद इसमें जरूरत अनुसार पानी डालकर घोल तैयार कर लें. (इसका घोल भी पकोड़े के घोल जैसा ही बनेगा, न ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला.)
  6. 6
    घोल को अच्छे से फेंटने के बाद इसमें गोभी डालकर मिला लें.
  7. 7
    अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें.
  8. 8
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें एक साथ गोभी के 6 से 8 टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
  9. 9
    जब यह सुनहरा हो जाए तो छानकर एक प्लेट में निकाल लें.
  10. 10
    इसी तरह बाकी गोभी को भी फ्राई कर लें.
  11. 11
    इसके बाद उसी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल छोड़कर बाकी बचा तेल निकाल लें.
  12. 12
    तेल में अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, शिमला मिर्च , और प्याज डालकर 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  13. 13
    अब सोया सॉस, टमाटर केचप, चिली सॉस और नमक डालें इसे लगातार चलाते हुए एक मिनट तक फ्राई करें.
  14. 14
    फ्राई करने के बाद इसमें गोभी डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए या टॉस करते हुए मिला लें.
  15. 15
    तैयार है गोभी मंचूरियन आंच बंद करें और एक प्लेट में निकाल लें.
  16. 16
    गर्मागरम गोभी मंचूरियन को केचप या चिली सॉस के साथ खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#gobhi manchurian recipe in hindi #cabbage manchurian recipe in hindi #patta gobi manchurian recipe in hindi #gobi manchurian recipe in hindi by sanjeev kapoor gobi manchurian recipe in hindi video #gobi chilli recipe in hindi gobi chilli recipe sanjeev
View Full Version