ऐसे बनाइए हरे मटर का ढोकला
हरे मटर का ढोकला बहुत ही लाजवाब लगता है. इसमें बेसन के साथ मटर का पेस्ट भी मिलाया जाता है जो इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप हरे मटर
- 1 कप बेसन
- 1/2 टीस्पून हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/2 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
- 1 ईनो का छोटा पैकेट
- 1 टेबलस्पून चीनी
- 1 टीस्पून सफेद तिल
- 1/2 टीस्पून राई
- 5 हरी मिर्च (बीच से चीरा लगा लें)
- 8 करी पत्ते
- 1 टेबलस्पून तेलचुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
मटर का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी डालकर एक उबाल आने तक गर्म कर लें.
-
2
फिर इसमें मटर डालकर ढक दें और 5 मिनट तक पकाएं.
-
3
अब गैस बंद कर दें और मटर के दाने को ठंडा होने के लिए रख दें.
-
4
अब मटर के दानों को बारीक पीस लें.
-
5
एक बर्तन में बेसन, चीनी, मटर का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक पेस्ट और नमक डालकर कुछ देर तक हाथों से फेंटें.
-
6
फिर दही डालें और मिश्रण को अच्छे से फेंट लें.
-
7
इसके बाद गैस पर एक कड़ाही रखें, इसमें एक कप पानी डालें और एक स्टैंड रख कर 5 मिनट तक पानी उबलने दें.
-
8
अब एक बेकिंग वाला बर्तन लेकर उसमें थोड़ा-सा तेल चारों तरफ अच्छे से लगा लें और एक तरफ रख दें.
-
9
अब ढोकले वाले मिश्रण में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और ईनो डालकर मिला दें.
-
10
फिर मिश्रण को तेल लगे बेकिंग बर्तन में डालकर अच्छे से सेट कर लें.
-
11
अब कड़ाही के अंदर स्टैंड रखें इस पर ढोकले बैटर वाला बर्तन रखकर 20-25 मिनट के लिए ढक दें और आंच धीमी कर लें.
-
12
तय समय के बाद ढक्कन खोलें एक टूथपिक या फोक (कांटे वाले चम्मच) को ढोकले के अंदर डालकर देखें.
-
13
अगर टूथपिक या कांटे पर ढोकले का मिश्रण नहीं लगा है तो ढोकला बन गया.
-
14
अगर टूथपिक या कांटे पर ढोकले का मिश्रण लगा है तो मतलब ढोकला कुछ कच्चा है.
-
15
कच्चा होने पर इसे करीब 5 मिनट और पकाएं.
-
16
अब गैस बंद कर दें और कुछ देर ठंडा होने दें.
-
17
किनारे पर चाकू घुमाते हुए चिपके हुए ढोकलों को निकाल लें.
-
18
फिर इसको एक बर्तन में निकाल लें.
-
19
तड़का लगानें के लिए
-
20
एक पैन में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें.
-
21
इसमें राई और तिल डालकर चटकने तक भून लें.
-
22
अब करी पत्ता और हरी मिर्च डाल दें.
-
23
एक कप पानी डालकर एक उबाल ले लें.
-
24
इस पानी को ढोकले के पर डालकर मन चाहे आकार में काट लें. 7-8 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.
-
25
इसे नारियल की चटनी या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.
#green peas dhokla breakfast recipe in hindi
#gujarati dhokla recipe
#dhokla recipe video
#suji dhokla recipe
#dhokla recipe in microwave
#white dhokla recipe.