गुजरात की पारंपरिक डिश खांडवी का स्वाद सभी को बहुत पसंद होता है और इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कटोरी बेसन, एक कप दही
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/4 छोटी चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, पानी जरूरत के अनुसार, तड़के के लिए:
3 से 4 करी पत्ते, एक छोटी चम्मच राई, एक बड़ा चम्मच कच्चा नारियल (कद्दूकस किया हुआ), बारीक कटा हरा धनिया, एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में दही और बेसन को एकसाथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
2
अब बेसन में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर घोल बनाएं.
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में बेसन का घोल डालकर कड़छी से लगातार चलाते रहें.
4
जब बेसन का घोल गाढ़ा होने लगे तब आंच धीमी कर इसे कुछ देर तक और पकाएं ताकि घोल पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए.
5
घोल तैयार होते ही आंच बंद कर दें और इसे थाली पर समान रूप से फैलाएं. ध्यान रहे कि थाली को चिकना जरूर कर लें.
6
से 10 मिनट में घोल ठंडा हो कर जम जाएगा. जमी हुई परत को चाकू से चौड़ी पट्टियों में काट लें.
7
पट्टियों को गोल फोल्ड करके रोल तैयार कर लें.
8
अब दोबारा मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनें और आंच बंद कर दें.
9
तड़के को एक चम्मच की मदद से सारी खांडवी पर डालें.
10
तैयार है गुजराती खांडवी.
#gujrati traditional dish khandvi snacks recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#dhokla#khandvi#gram flour#curd#gujrati traditional food#benefits of green chillies