गुलगुले पुए से थोड़े अलग होते हैं. गुलगुले उत्तर भारत में स्वीट और स्नैक्स दोनों रूप में पसंद किए जाते हैं. आटे के घोल में चीनी, नारियल और कुछ ड्राइफ्रूट्स डालकर तेल में तला जाता है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
100 ग्राम आटा
100 चीनी
50 ग्राम काजू
50 ग्राम बादाम
50 ग्राम नारियल का बूरा, तलने के लिए तेल, कड़ाही
1 कप पानी
1 टीस्पून घी
🍳 विधि
1
सबसे पहले काजू और बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
एक पैन में घी डालकर गर्म करें. इसमें काजू और बादाम के टुकड़े डालकर हल्का तल लें.
3
आंच बंद करके काजू और बादाम के टुकड़ों को ठंडा कर लें.
4
एक बड़े बर्तन में आटा, चीनी, नारियल बूरा और काजू-बादाम डालकर मिक्स कर लें.
5
अब इसमें पानी डालें और मिलाते हुए घोल तैयार कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा मोटा.
6
घोल को तब तक फेंटे जब तक चीनी घुल न जाए.
7
इस घोल को कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दें.
8
कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
9
जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें पहले घोल की एक बूंद डालकर चेक कर लें. अगर घोल की बूंद तेल में जाते ही तैरकर ऊपर आ जाए तो गुलगुले तलने के लिए यह तैया है.
10
अब तेल में घोल का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर तेल में छोड़ते जाएं. आप चाहें तो चम्मच से भी तेल में घोल डाल सकते हैं.
11
तेल वाले गुलगुल जब सुनहरे हो जाएं तो एक प्लेट पर निकाल लें.
12
इसी तरह से पूरे घोल से गुलगुले बना लें.
#gulgule kese banate hain how to make gulgule#gulgule banane ki recipe hindi#how to make gulgula#गुलगुले की रेसिपी#गुलगुले बनाने की विधि#up ke gulgule ki recipe