इस तरीके से बनाइए फूले-फूले गुलगुले

इस तरीके से बनाइए फूले-फूले गुलगुले

गुलगुले पुए से थोड़े अलग होते हैं. गुलगुले उत्तर भारत में स्वीट और स्नैक्स दोनों रूप में पसंद किए जाते हैं. आटे के घोल में चीनी, नारियल और कुछ ड्राइफ्रूट्स डालकर तेल में तला जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम आटा
  • 100 चीनी
  • 50 ग्राम काजू
  • 50 ग्राम बादाम
  • 50 ग्राम नारियल का बूरा, तलने के लिए तेल, कड़ाही
  • 1 कप पानी
  • 1 टीस्पून घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले काजू और बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक पैन में घी डालकर गर्म करें. इसमें काजू और बादाम के टुकड़े डालकर हल्का तल लें.
- आंच बंद करके काजू और बादाम के टुकड़ों को ठंडा कर लें.
- एक बड़े बर्तन में आटा, चीनी, नारियल बूरा और काजू-बादाम डालकर मिक्स कर लें.
- अब इसमें पानी डालें और मिलाते हुए घोल तैयार कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा मोटा.
- घोल को तब तक फेंटे जब तक चीनी घुल न जाए.
- इस घोल को कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दें.
- कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें पहले घोल की एक बूंद डालकर चेक कर लें. अगर घोल की बूंद तेल में जाते ही तैरकर ऊपर आ जाए तो गुलगुले तलने के लिए यह तैया है.
- अब तेल में घोल का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर तेल में छोड़ते जाएं. आप चाहें तो चम्मच से भी तेल में घोल डाल सकते हैं.
- तेल वाले गुलगुल जब सुनहरे हो जाएं तो एक प्लेट पर निकाल लें.
- इसी तरह से पूरे घोल से गुलगुले बना लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरीके से बनाइए फूले-फूले गुलगुले एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes