होली रंगों का त्योहार है. अगर इस होली अपने मेहमानों का स्वागत रंगीले अंदाज में करना चाहते हैं तो मठरी से कीजिए. रंगीली मठरी से...
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
200 ग्राम मैदा
75 मिली रिफाइन तेल
1 टेबलस्पून तेल
1/2 टीस्पून अजवाइन, एक चुटकी बेकिंग सोडा
1/2 टीस्पून खाने वाला लाल कलर
1/2 टीस्पून खाने वाला हरा कलर
1/4 कप गरम पानीतेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
परात या बाउल में आटा, नमक, अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
2
अब इसमें तेल रिफाइन तेल डालते जाएं और अच्छी तरह से मिलाते जाएं. ताकि मिश्रण में गांठ न पड़े.
3
फिर इसमें गरम पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंद लें.
4
आटे को तीन अलग-अलग भागों में तोड़ लें. अब एक लोई में लाल और दूसरी लोई में हरा कलर मिलाकर अच्छी तरह गूंदकर 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
5
तय समय के बाद तीनों लोई को मोटा-मोटा बेल लें.
6
फिर चकले पर एक रोटी रखें और इस पर पानी लगा दें. इसके ऊपर दूसरी कलरफुल रोटी रखें और अंत में तीसरी कलरफुल रोटी रखें. अब इसे रोल करते हुए मोटा रोल बना लें.
7
अब इस रोल को पतला-पतला गोल शेप में काट लें.
8
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मठरी डालकर 5-6 मिनट तक तल लें. या सुनहरी होने तक.
9
तलने के बाद ये मठरी थोड़ी सॉफ्ट होंगी, लेकिन ठंडी होने के बाद इनमें करारापन आ जाएगा.
#mathari#rangili mathari recipe in hindi#holi special mathari recipe in hindi#masala mathari recipe in hindi#holi special dishes#holi special recipes#indian kitchen#indian recipes#gujarati masala poori#khasta mithi mathari#masala mathari#sargi