अब घर पर ही बनाएं कुरकुरे
अगर आप चाय या कॉफी के साथ कुरकुरे खाना पसंद करते हैं तो अब पकवानगली बता रहा है इन्हें घर पर ही बनाने का आसान तरीका...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 बड़ा कप चावल का आटा
- 3 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 3 बड़ा चम्मच मक्खन
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा
- 2 छोटा चम्मच हींग, आधा छोटा चम्मच सफेद या काले तिल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें.
-
2
पैन के गर्म होते ही उड़द दाल को भून लें और आंच बंद कर दें. (बची रोटियों से बनाएं चटपटा स्नैक्स)
-
3
उड़द दाल में चावल का आटा, मक्खन, नमक, हींग, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और तिल मिक्स कर गूंद लें.
-
4
आटे से थोड़े बड़े आकार की लोइयां तोड़ लें और चकली मेकर में भर दें. (आलू की रंगीन कचौड़ी)
-
5
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
-
6
तेल के गर्म होते ही चकली मेकर को दबाते हुए आटे के छल्ले निकालें और पैन में डालते जाएं. (क्रिस्पी कॅार्न पकौड़ा)
-
7
छल्लों को सुनहरा होने तक तल लें.
-
8
क्रिस्पी कुरकुरे तैयार हैं. ऊपर से चाट मसाला बुरक कर चाय के साथ सर्व करें. (20 मिनट में बनाएं फ्राइड पेपर एग)
-
9
आप इसे ठंडा कर एयर टाइट डिब्बे में भी स्टोर कर सकते हैं.
#kurkure
#rice flour
#urad dal
#butter
#indian kitchen
#indian recipe
#red chilli powder
#ginger-garlic paste
#homemade kurkure recipe hindi indian snacks pakwangali
#cumin seeds
#hing
#seaseme seeds