Full Version →

हनी चिली पोटैटो

स्‍नैक्‍स वेज

आलू तो बच्चों का फेवरेट है, और आपको जब घर में बच्चों को स्नैक्स में उनका कुछ पसंदीदा खिलाना हो तो उन्हें हनी चिली पोटैटो बनाकर खिलाएं और खुश करें.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
681 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलुओं को छीलकर धो लें और लंबाई में काट लें.
  2. 2
    एक बर्तन में कॉर्नफ्लॉर, नमक और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर कुछ देर के लिए रख दें. (शेजवान स्टाइल में बनाएं चिली पोटैटो)
  3. 3
    धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट)
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही कॉर्न फ्लोर पेस्ट में आलुओं को डुबोकर तेल में सुनहरे होने तक फ्राई करें.
  5. 5
    एक प्लेट में
  6. 6
    टिशू पेपर बिछाकर फ्राई आलुओं को एक प्लेट में निकालें. (बेक्‍ड स्‍टफ्ड पोटैटो)
  7. 7
    दोबारा इसी पैन में 1 से 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करने के लिए डालें और गर्म तेल में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  8. 8
    अब प्याज में सोया सॉस, सिरका, लालमिर्च पाउडर, चिली सॉस, टोमैटो सॉस और शहद मिलाकर कुछ देर पकाएं. (स्वीट पोटैटो फ्राइज)
  9. 9
    तले हुए आलुओं को डालें और अच्छे से मिक्स कर लें.
  10. 10
    स्नैक्स के लिए टेस्टी-यम्मी हनी चिली पोटैटो बनकर तैयार है. तिल और हरी प्याज से गार्निश कर सर्व करें.
#honey chilly potato #potato #honey #snacks #chinese food #indian kitchen #indian recipe #potato dishes #snacks #tea time dish #honey chilly potato recipe pakwangali
View Full Version