चटपटी चाट का एक अलग स्वाद चखने के लिए आप आलू-मटर की झटपट रेसिपी बना सकते हैं. बनाने में आसान इस डिश को शाम के स्नैक्स में सर्व करने का आइडिया बेस्ट रहेगा...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
93 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
500 ग्राम आलू, उबले हुए
500 ग्राम हरी मटर
1 टी-स्पून चाट मसाला
1 टी-स्पून जीरा पाउडर
1 टी-स्पून जीरा
1 प्याज, बारीक कटा हुआ, जरूरत के अनुसार दही
5-6 पापड़ी/पानी पूरी
1 टी-स्पून काला नमक
1/2 कप इमली की चटनी
1/4 टी-स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 कप हरी धनिया-मिर्च की चटनी, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
1 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ, नमक स्वादानुसार
1/2 कप तेल
🍳 विधि
1
एक बॉउल में उबले आलू को मैश करके उसमें थोड़ा सा नमक और चुटकी भर जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2
अब इसकी छोटी-छोटी टिक्की बना कर अलग रख लें.
3
एक कूकर में दो चम्मच तेल डालकर गरम करें और फिर इसमें प्याज डालकर भून लें.
4
भूने हुए प्याज में 1/4 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 20 सेकेंड तक पकाएं और फिर इसमें मटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
5
अब इसमें जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह पका लें.
6
जैसे ही मटर पक कर तैयार हो जाए तो दूसरी तरफ आलू टिक्की को तवे पर सेंक लें.
7
दही को एक कटोरी या बॉउल में डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
8
अब सर्विंग प्लेट में सबसे पहले आलू टिक्की को रखें फिर इसके ऊपर दही, तैयार हरी मटर, नमक, प्याज, ग्रीन और मीठी चटनी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चुटकी भर काला नमक डालें.
9
आलू-मटर चाट तैयार है. पापड़ी को तोड़ लें और इसे आलू-मटर चाट पर डालकर सर्व करें.ध्यान दें: दही और चटनियों को आप अपनी जरूरत और टेस्ट के हिसाब से डाल सकती हैं.
#aalu chaat recipe#aalu chaat recipe in Hindi#katori chaat#egg chaat recipe#egg chaat recipe in Hindi#Aalu tikki chaat recipe#Aalu tikki chaat recipe in Hindi