ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 500 ग्राम आलू, उबले हुए
- 500 ग्राम हरी मटर
- 1 टी-स्पून चाट मसाला
- 1 टी-स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी-स्पून जीरा
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ, जरूरत के अनुसार दही
- 5-6 पापड़ी/पानी पूरी
- 1 टी-स्पून काला नमक
- 1/2 कप इमली की चटनी
- 1/4 टी-स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 कप हरी धनिया-मिर्च की चटनी, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- 1 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ, नमक स्वादानुसार
- 1/2 कप तेल
विधि
- एक बॉउल में उबले आलू को मैश करके उसमें थोड़ा सा नमक और चुटकी भर जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसकी छोटी-छोटी टिक्की बना कर अलग रख लें.
- एक कूकर में दो चम्मच तेल डालकर गरम करें और फिर इसमें प्याज डालकर भून लें.
- भूने हुए प्याज में 1/4 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 20 सेकेंड तक पकाएं और फिर इसमें मटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
- अब इसमें जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह पका लें.
- जैसे ही मटर पक कर तैयार हो जाए तो दूसरी तरफ आलू टिक्की को तवे पर सेंक लें.
- दही को एक कटोरी या बॉउल में डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- अब सर्विंग प्लेट में सबसे पहले आलू टिक्की को रखें फिर इसके ऊपर दही, तैयार हरी मटर, नमक, प्याज, ग्रीन और मीठी चटनी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चुटकी भर काला नमक डालें.
- आलू-मटर चाट तैयार है. पापड़ी को तोड़ लें और इसे आलू-मटर चाट पर डालकर सर्व करें.
ध्यान दें: दही और चटनियों को आप अपनी जरूरत और टेस्ट के हिसाब से डाल सकती हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू-मटर चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम आलू, उबले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू-मटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम आलू, उबले हुए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू-मटर चाट बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू-मटर चाट रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू-मटर चाट बनाने के लिए 500 ग्राम आलू, उबले हुए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू-मटर चाट को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू-मटर चाट का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू-मटर चाट एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT