Full Version →

आलू की कचौड़ी

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ठंड का मौसम और खाने में कुछ चटपटा और गर्मागर्म मिल जाए तो मजा आ जाता है. खाने के शौकीन हो या न हों पर बारिश और ठंड के मौसम में गर्मागर्म आलू की कचौड़ी सब को भाती हैं. लंच, डिनर या स्‍नैक्‍स में आप इन्‍हें सर्व कर सकती हैं. 

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
763 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कचौड़ी का आटा गूथने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में आटा और उसकी सारी सामग्री डालकर गुनगने पानी से आटा गूथ लें.
  2. 2
    अब आटे को आधे घंटे के लिये ढक कर रख दें.
  3. 3
    एक कूकर में आलू को उबाल लें और फिर आलू छील कर इसे अच्‍छी तरह मैश कर लें.
  4. 4
    कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मैश किए आलू, हींग, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर 2-3 मिनट फ्राई करें.
  5. 5
    आलू को भरावन को ठंडा हाेने के लिए अलग रख दें.
  6. 6
    अब आटे से एक साइज की लोई बना लें और उसे हल्‍का दबा कर बेल लें.
  7. 7
    भरावन की सामग्री को इसके बीच में एक या डेढ़ चम्‍मच भरें.
  8. 8
    कचौड़ी के किनारों को मोड़ कर बंद कर के हल्‍का बेल लें.
  9. 9
    अब इसी तरह से सभी कचौडि़यां तैयार कर लें.
  10. 10
    कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौडि़यों को ब्राउन होने तक तलें.
  11. 11
    आंच को मध्‍यम ही रखें और इसे बीच-बीच में पलटती रहें.
  12. 12
    गर्मागर्म कचौडि़यों को सॉस या चटनी के साथ्‍ा सर्व करें. 
#aalu ki kachaudi #potato #Spicy #Indian food
View Full Version