ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- आटे के लिये सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप सूजी, स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच तेल, , भरावन की सामग्री
- 250 ग्राम आलू
- 1 चम्मच तेल
- 2 चुटकी हींग
- ½ गरम मसाला
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- ½ चम्मच नमक, कटी हुई हरी धनिया, थोड़ा सा अमचूर पाउडर
विधि
- कचौड़ी का आटा गूथने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में आटा और उसकी सारी सामग्री डालकर गुनगने पानी से आटा गूथ लें.
- अब आटे को आधे घंटे के लिये ढक कर रख दें.
- एक कूकर में आलू को उबाल लें और फिर आलू छील कर इसे अच्छी तरह मैश कर लें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मैश किए आलू, हींग, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर 2-3 मिनट फ्राई करें.
- आलू को भरावन को ठंडा हाेने के लिए अलग रख दें.
- अब आटे से एक साइज की लोई बना लें और उसे हल्का दबा कर बेल लें.
- भरावन की सामग्री को इसके बीच में एक या डेढ़ चम्मच भरें.
- कचौड़ी के किनारों को मोड़ कर बंद कर के हल्का बेल लें.
- अब इसी तरह से सभी कचौडि़यां तैयार कर लें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौडि़यों को ब्राउन होने तक तलें.
- आंच को मध्यम ही रखें और इसे बीच-बीच में पलटती रहें.
- गर्मागर्म कचौडि़यों को सॉस या चटनी के साथ्ा सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू की कचौड़ी एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे आटे के लिये सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटे के लिये सामग्री तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू की कचौड़ी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू की कचौड़ी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए आटे के लिये सामग्री के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू की कचौड़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू की कचौड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू की कचौड़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT