मीठा खाने का मन है तो घर पर बनाएं पौष्टिक आटे का हलवा. इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता और इसे बच्चे- बड़े सब चाव से खाएंगे. आइए बनाते हैं आटे का हलवा.
Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
812 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप आटा
1/2 कप चीनी
1/2 कप घी
1 1/2 कप पानी
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 चम्मच किशमिश
2 चम्मच कसी हुई गरी, सूखे मेवे बारीक कटे हुए (बादाम, काजू, पिस्ता)
🍳 विधि
1
एक कड़ाही में आधा घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें आटा डालकर आंच धीमी करके आटे को सुनहरा होने तक भून लें.
2
जब आटे में से खुशबू आने लगे तो उसमें चीनी और पानी डालकर चलाएं.
3
चम्मच से लगातार चलाते रहें, जब तक की आटे की सारी गुठलियां खत्म न हो जाएं.
4
जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो उसमें कटे हुए सूखे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर चलाएं.
5
हलवे को और टेस्टी बनाने के लिए इसमें बचा हुआ घी डालकर चलाएं.
6
जब हलवा घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें.
7
गरमागर्म हलवे को गरी से सजाकर सर्व करें.
8
ध्यान दें: पानी की मात्रा आटे से 3 गुना जायदा रखें.
#aate ka halwa#shakarkand ka halwa#gajar ka halwa#aate ke laddu