Full Version →

बादाम बिस्किट की रेसिपी

स्‍नैक्‍स वेज

ऑलमंड (बादाम) दिमाग के लिए अच्छा होता है. अगर आपका मन रोस्टेड या फिर भीगी हुई बादाम खाने का नहीं है तो फिर इसकी बिस्किट बना सकते हैं. रेसिपी बहुत आसान है और बनने के बाद स्वाद मजेदार होता है.

Servings
4

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, ब्राउन शुगर, बेकिंग पाउडर में डाल लें और अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब इसमें बटर डालें और फिर से फेंटें.
  3. 3
    अब इसमें दूध डालकर अच्छे से गूंद लें.
  4. 4
    अब इसे ढककर फ्रिज में 30-35 मिनट के लिए रख दें.
  5. 5
    फिर मिश्रण को एक चकले पर रखकर थोड़ा मोटा बेल लें.
  6. 6
    तैयार रोटी से मनचाहे आकार की बिस्किट काट लें. आप चाहें केक कटर से भी छोटे-छोटे बिस्किट काट लें.
  7. 7
    बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर रखें. इस पर कटी हुई बिस्किट रख दें.
  8. 8
    माइक्रोवेव अवन को 5 मिनट के लिए 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें.
  9. 9
    इसके बाद ट्रे को अवन में रखकर 15 मिनट के लिए बेक करें.
  10. 10
    तय समय बाद ट्रे बाहर निकालें और एक बिस्किट पर चाकू गड़ाकर चेक कर लें.
  11. 11
    अगर बिस्किट बेक हो गए हैं तो चाकू साफ रहेगा और अगर नहीं तो गीला रहेगा.
  12. 12
    अगर गीला है तो 3 मिनट तक और बेक कर लें.
  13. 13
    इसके बाद बिस्किट वाली ट्रे निकालें और इन पाउडर शुगर छिड़क लें.
  14. 14
    तैयार बादाम बिस्किट को चाहें तुरंत खाएं या फिर स्टोर करके रख लें.
#how to make almond biscuits recipe in hindi #india kitchen #india recipe #almond butter #biscuit #milk #baking powder #tasty almond biscuit #badam biscuits recipe in hindi #easy almond biscuits recipe #home made badam biscuits #बादाम बिस्किट बनाने की विधि
View Full Version