बादाम बिस्किट की रेसिपी

बादाम बिस्किट की रेसिपी

ऑलमंड (बादाम) दिमाग के लिए अच्छा होता है. अगर आपका मन रोस्टेड या फिर भीगी हुई बादाम खाने का नहीं है तो फिर इसकी बिस्किट बना सकते हैं. रेसिपी बहुत आसान है और बनने के बाद स्वाद मजेदार होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप ब्राउन शुगर
  • 1 कप मैदा
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1 टीस्पून वेनिला एसेंस
  • 1/4 कप बटर
  • 2 1/2 टेबलस्पून ठंडा दूध
  • 1/3 कप बारीक कटे बादाम, बटर पेपर, बाउल, माइक्रोवेव अवन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, ब्राउन शुगर, बेकिंग पाउडर में डाल लें और अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसमें बटर डालें और फिर से फेंटें.
- अब इसमें दूध डालकर अच्छे से गूंद लें.
- अब इसे ढककर फ्रिज में 30-35 मिनट के लिए रख दें.
- फिर मिश्रण को एक चकले पर रखकर थोड़ा मोटा बेल लें.
- तैयार रोटी से मनचाहे आकार की बिस्किट काट लें. आप चाहें केक कटर से भी छोटे-छोटे बिस्किट काट लें.
- बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर रखें. इस पर कटी हुई बिस्किट रख दें.
- माइक्रोवेव अवन को 5 मिनट के लिए 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें.
- इसके बाद ट्रे को अवन में रखकर 15 मिनट के लिए बेक करें.
- तय समय बाद ट्रे बाहर निकालें और एक बिस्किट पर चाकू गड़ाकर चेक कर लें.
- अगर बिस्किट बेक हो गए हैं तो चाकू साफ रहेगा और अगर नहीं तो गीला रहेगा.
- अगर गीला है तो 3 मिनट तक और बेक कर लें.
- इसके बाद बिस्किट वाली ट्रे निकालें और इन पाउडर शुगर छिड़क लें.
- तैयार बादाम बिस्किट को चाहें तुरंत खाएं या फिर स्टोर करके रख लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बादाम बिस्किट की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप ब्राउन शुगर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes