आलू पोहा बनाने के लिए पोहा को पानी में धोकर रख दें. इसके बाद आलू को तेल में फ्राई करें और पोहा और मसाले मिलाकर भून लें. आप इसे सुबह और शाम दोनो समय का नाश्ता बनाकर खा सकते हैं.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
दो कप पोहा, एक आलू (बारीक कटा हुआ), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), करी पत्ता की एक टहनी, एक चौथई छोटा चम्मच राई, एक बड़ा चम्मच मूंगफली, चुटकीभर हल्दी पाउडर, तीन बड़े चम्मच तेल, एक नींबू, नमक स्वादनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले पानी से पोहा को 2 से 3 बार धो लें. फिर पोहा छलनी से निकालकर अलग रख दें.
2
इसके बाद मीडियम आंच पर एक पैन गरम होने के लिए रखें.
3
जब पैन गरम हो जाए तो इसमें मूंगफली डालकर सूखा भून लें.
4
मूंगफली भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लें.
5
अब पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
6
तेल गरम होते ही इसमें राई और करी पत्ता डालकर चटकने तक भून लें.
7
इसके चटकते ही इसमें आलू डालें और 2 मिनट तक भूनें.
8
तय समय के बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें.
9
जब आलू-प्याज अच्छे से पक जाए तो पोहा डालकर अच्छे से मिला लें.
10
इसके बाद इसमें हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
11
इसे 5 से 7 मिनट तक पकने दें और इसके बाद आंच बंद तक दें.
12
तैयार है गर्मागरम पोहा इसमें मूंगफली मिलाकर एक प्लेट में निकालकर खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#how to make aloo poha recipt in hindi#batata poha recipe sanjeev kapoor#aloo poha recipe in hindi#batata poha maharashtrian style#batata poha recipe gujarati by bhavna#batata poha in english#batata poha recipe manjula#easy poha recipe#different ty