Full Version →

ब्रेकफास्ट में बनाइए आलू सूजी चीला

स्‍नैक्‍स वेज

नाश्ते में कुछ अलग सा खाना चाहते हैं तो अब बनाएं मिनटों में तैयार हो जाने वाला ये आलू सूजी चीला. पकवानगली में जानें इसे बनाने की विधि.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
19 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में आलू को मैश या कद्दूकस कर लें.
  2. 2
    आलू में सूजी , बेसन, हल्दी, कलौंजी, जीरा, हरी मिर्च, हींग, गरम मसाला और पानी डालकर घोल तैयार करें. ध्यान रखें घोल ज्यादा पतला न बनाएं.
  3. 3
    अब टमाटर, हरा धनिया और नमक मिलाएं.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक तवा में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही चीले का घोल डालें और ढककर निचले साइड से सेंक लें.
  6. 6
    दो मिनट बाद किनारों पर तेल लगाकर चीले को पलटे से पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें और आंच बंद कर दें.
  7. 7
    तैयार है आलू सूजी चीला. सॉस और चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
  8. 8
    नोट:
  9. 9
    घोल ज्यादा पतला न फैलाएं क्योंकि उबले आलू की वजह से यह पलटते समय टूट सकता है.
#potatoes #aalu #rava #how to make aloo sooji cheela snacks recipe in hindi #pancake #chana dal cheela #aalu ka cheela #egg cheela #indian kitchen #indian recipe #gurwala aata cheela #lauki dal cheela #aate ka meetha cheela #moong dal cheela #rava cheela
View Full Version