ब्रेकफास्ट में बनाइए आलू सूजी चीला

ब्रेकफास्ट में बनाइए आलू सूजी चीला

नाश्ते में कुछ अलग सा खाना चाहते हैं तो अब बनाएं मिनटों में तैयार हो जाने वाला ये आलू सूजी चीला. पकवानगली में जानें इसे बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चार उबले आलू (मीडियम साइज के), एक कप सूजी, आधा कप बेसन, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच कलौंजी, आधी छोटी चम्मच हल्दी, चुटकीभर हींग (चाहें तो), एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, दो से तीन बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में आलू को मैश या कद्दूकस कर लें.
- आलू में सूजी , बेसन, हल्दी, कलौंजी, जीरा, हरी मिर्च, हींग, गरम मसाला और पानी डालकर घोल तैयार करें. ध्यान रखें घोल ज्यादा पतला न बनाएं.
- अब टमाटर, हरा धनिया और नमक मिलाएं.
- मीडियम आंच में एक तवा में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही चीले का घोल डालें और ढककर निचले साइड से सेंक लें.
- दो मिनट बाद किनारों पर तेल लगाकर चीले को पलटे से पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है आलू सूजी चीला. सॉस और चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

नोट:
- घोल ज्यादा पतला न फैलाएं क्योंकि उबले आलू की वजह से यह पलटते समय टूट सकता है.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (19 ratings)
4.2 avg from 19 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बनाइए आलू सूजी चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार उबले आलू (मीडियम साइज के), एक कप सूजी, आधा कप बेसन, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच कलौंजी, आधी छोटी चम्मच हल्दी, चुटकीभर हींग (चाहें तो), एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, दो से तीन बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes