आलू टिक्की चाट तो सभी ने खूब खाई होगी. पर आलू टिक्का का स्वाद उससे ज्यादा लाजवाब होता है. साथ ही यह कम मेहनत में भी रेडी हो जाता है. अरे तो फिर आप क्यों देर कर रहें फटाफट बनाइए मसालेदार आलू टिक्का...
Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
226 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
250 ग्राम छोटे आलू, एक चौथाई कप दही, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
3 कप पानी, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई चम्मच कुटी कसूरी मेथी
2 बड़ा चम्मच बेसन
2 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
प्रेशर कूकर में आलू और 3 कप पानी डालकर 2 सीटी लगाकर आलू उबाल लें.
2
जब तक आलू उबल रहें हैं तब तक एक बर्तन में दही, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, धनिया पाउडर, चाट मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
3
इसमें बेसन और एक चौथाई चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4
कूकर का ढक्कन खोलकर आलू को छील लें.
5
अब तैयार घोल में आलू डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
6
मध्यम आंच में एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आलू डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
7
फिर इन आलुओं को ठंडाकर मैश कर लें और इसका गोल टिक्का बना लें.
8
एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें टिक्का डालकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
9
तैयार आलू टिक्का को हरी और लाल चटनी के साथ सर्व करें.
#aloo tikka recipe#aloo tikki chaat#hash browns#aloo masla chaat#tandoori aloo#how to make aloo tikka recipe in hindi#indian recipes#indian kitchen#rasgulla chaat#bread aloo tikki#aloo methi corn tikki#fried potato egg balls#potato tikka recipe