Full Version →

अरबी के पत्ते के पकौड़े का सही तरीका

स्‍नैक्‍स वेज

अरबी के पत्ते के पकौड़े भी आम पकौड़ों की तरह ही बनते हैं, मगर इनका स्वाद कुछ हटके होता है. अगर एक ही प्रकार के पकौड़ों से मन ऊब गया है तो अब चखें अरबी पत्ते के पकौड़ों का स्वाद. जानें इसे बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
164 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर सुखा लें.
  2. 2
    अब प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  3. 3
    एक बाउल या कटोरे में बेसन निकालें और इसमें हल्‍दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक, प्याज और तैयार किया पेस्ट डालें.
  4. 4
    अब थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
  5. 5
    अब धुले अरबी के पत्तों पर बेसन का गाढ़ा घोल लपेटें.
  6. 6
    पत्तों पर बेसन लपेटकर रोल करें. फिर रोल किए गए पत्ते को गोल-गोल टुकड़ों में काट लें. (आप चाहें तो पत्तों को काटकर बेसन में मिलाकर भी पकौड़े तल सकते हैं.)
  7. 7
    या फिर पत्तों के रोल करके स्टीम कर लें. स्टीम करने के लिए आप इडली मेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  8. 8
    अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें रोल के टुकड़े डालकर कुरकुरे होने तक तल लें.
  9. 9
    इन्हें किचन पेपर पर निकालकर रखते जाएं जिससे इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  10. 10
    अब अरबी पत्ते के पकौड़े तैयार हैं. इसे गर्मागर्म चाय और चटनी के साथ खाएं-खिलाएं.
#arbi patte ke pakode #pakoda #monsoon snacks #indian kitchen #indian recipes #monsoon food #how to make arbi patte ke pakode recipe in hindi #colocassia leaf rolls #colocassia leaf pakode
View Full Version