अरबी के पत्ते के पकौड़े का सही तरीका

अरबी के पत्ते के पकौड़े का सही तरीका

अरबी के पत्ते के पकौड़े भी आम पकौड़ों की तरह ही बनते हैं, मगर इनका स्वाद कुछ हटके होता है. अगर एक ही प्रकार के पकौड़ों से मन ऊब गया है तो अब चखें अरबी पत्ते के पकौड़ों का स्वाद. जानें इसे बनाने का तरीक

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 अरबी के पत्ते
  • 2 कप बेसन
  • 1 बड़ा प्याज, स्लाइस में कटा हुआ
  • 7-8 लहसुन की कलियां
  • 4 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर सुखा लें.
- अब प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- एक बाउल या कटोरे में बेसन निकालें और इसमें हल्‍दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक, प्याज और तैयार किया पेस्ट डालें.
- अब थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
- अब धुले अरबी के पत्तों पर बेसन का गाढ़ा घोल लपेटें.
- पत्तों पर बेसन लपेटकर रोल करें. फिर रोल किए गए पत्ते को गोल-गोल टुकड़ों में काट लें. (आप चाहें तो पत्तों को काटकर बेसन में मिलाकर भी पकौड़े तल सकते हैं.)
- या फिर पत्तों के रोल करके स्टीम कर लें. स्टीम करने के लिए आप इडली मेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें रोल के टुकड़े डालकर कुरकुरे होने तक तल लें.
- इन्हें किचन पेपर पर निकालकर रखते जाएं जिससे इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- अब अरबी पत्ते के पकौड़े तैयार हैं. इसे गर्मागर्म चाय और चटनी के साथ खाएं-खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (164 ratings)
4.1 avg from 164 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अरबी के पत्ते के पकौड़े का सही तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4-5 अरबी के पत्ते और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes