सूजी-बेसन का हलवा

सूजी-बेसन का हलवा

बेसन और सूजी को मिलाकर बनाएं यह जायकेदार हलवा. देखें क्या है इसका तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 3 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 चौथाई चम्मच सूजी/रवा
  • 2 बड़े चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच केसर
  • 3 तीन चौथाई कप दूध, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 2-3 बादाम, लंबे-पतले कटे हुए
  • 5-6 पिस्ते लंबे पतले स्लाइस कटे हुए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहलें सूजी और बेसन को छलनी में अलग-अलग छान लें.
- अब एक पैन में घी डाल कर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें. जब घी गरम हो जाए तो इसमें सूजी डालकर हल्की भूरा होने तक भूनें.
- फिर इसमें बेसन डालकर 4 मिनट तक तेज आंच पर, लगातार चलाते हुए भूनें.
- अब आप केसर डालकर मिला लें. जब मिश्रण हल्का भूरा हो जाए तब धीरे-धीरे दूध डाल कर चलाते रहें. ताकि इसमें गांठ न पड़ें.
- अब धीमी आंच पर पैन को ढककर 1-2 मिनट तक पकाएं.
- अब इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिला लें.
- जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो आंच बंद कर दें.
- प्लेट में हलवा निकालकर बादाम और पिस्ता से सजाकर गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (1058 ratings)
4.2 avg from 1058 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूजी-बेसन का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 बड़े चम्मच बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes