Full Version →

स्नैक्स में बनाइए क्रिस्पी बेबी कॉर्न फ्राई

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

बेबी कॉर्न फ्राई एक ऐसी डिश है जिसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. इसे आप किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए तुरंत ही बना सकती हैं.

Servings
2 - 4
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    दूसरी ओर एक बाउल में आटा, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर सूखा मिश्रण तैयार कर लें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही शिमला मिर्च और प्याज डालकर भूनें.
  4. 4
    अब उबले बेबी कॉर्न को आटे के मिश्रण में रोल करें. मिश्रण में रोल करने से पहले आटे पर थोड़ा सा पानी छिड़क लें ताकि आटा कॉर्न पर अच्छे से चिपक जाए.
  5. 5
    इतनी देर में शिमला मिर्च भुनकर तैयार हो जाएगी. अब कॉर्न को पैन में डालें और सुनहरा होने तक कड़छी से चलाते हुए भून लें.
  6. 6
    कॉर्न के सुनहरा होते ही आंच बंद कर दें.
  7. 7
    तैयार है बेबी कॉर्न फ्राई. टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#baby corn #baby corn recipe #simple baby corn recipes #How to make the recipe #baby corn recipe in hindi video #baby corn recipe in hindi #corn salad #indian kitchen #indian recipe #how to make baby corn fry quick and easy snacks recipe in hindi #how to b
View Full Version