स्नैक्स में बनाइए क्रिस्पी बेबी कॉर्न फ्राई
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

स्नैक्स में बनाइए क्रिस्पी बेबी कॉर्न फ्राई

बेबी कॉर्न फ्राई एक ऐसी डिश है जिसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. इसे आप किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए तुरंत ही बना सकती हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप बेबी कॉर्न (उबले हुए), एक कप आटा, एक प्याज (लंबा पतला कटा हुआ), एक कप ब्रेड क्रम्ब्स, आधी शिमला मिर्च, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- दूसरी ओर एक बाउल में आटा, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर सूखा मिश्रण तैयार कर लें.
- तेल के गरम होते ही शिमला मिर्च और प्याज डालकर भूनें.
- अब उबले बेबी कॉर्न को आटे के मिश्रण में रोल करें. मिश्रण में रोल करने से पहले आटे पर थोड़ा सा पानी छिड़क लें ताकि आटा कॉर्न पर अच्छे से चिपक जाए.
- इतनी देर में शिमला मिर्च भुनकर तैयार हो जाएगी. अब कॉर्न को पैन में डालें और सुनहरा होने तक कड़छी से चलाते हुए भून लें.
- कॉर्न के सुनहरा होते ही आंच बंद कर दें.
- तैयार है बेबी कॉर्न फ्राई. टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बनाइए क्रिस्पी बेबी कॉर्न फ्राई एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे एक कप बेबी कॉर्न (उबले हुए), एक कप आटा, एक प्याज (लंबा पतला कटा हुआ), एक कप ब्रेड क्रम्ब्स, आधी शिमला मिर्च, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes