Full Version →

बेबी कॉर्न मंचूरियन

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी,डिनर

स्‍नैक्‍स और स्‍टार्टर में चाइनीज फूड खूब पसंद किया जाता है. आज के स्‍नैक्‍स में सर्व करें बेबी कॉर्न मंचूरियन की यमी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
22 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मैदा और कॉर्न फ्लोर को मिला के छान लें और फिर उसमें तेल को छोड़ के बाकी सारी सामग्री के साथ आवश्यकता अनुसार पानी मिला के गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  2. 2
    एक कड़ाही में तेल गर्म करें. बेबी कॉर्न को घोल में लपेट के गरम तेल में डाल कर सुनहरा होने तक तल लें.
  3. 3
    अब दूसरी कड़ाही में या फिर नॉन-स्टिक पैन में दो बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें.
  4. 4
    गरम तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर के भूनें और फिर प्याज डाल और शिमला मिर्च डाल कर तेज आंच पर कुछ देर पकाएं.
  5. 5
    अब सब्जियों में चिली सॉस, सोया सॉस, पिसी काली मिर्च डालें. पानी में घुला हुआ कॉर्न फ्लोर मिला कर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं और फिर नमक डालकर चलाएं.
  6. 6
    बेबी कॉर्न और कटे हुए हरे प्याज को डाल कर लागातार चलाते हुए इसे पकाएं. (जब तक बेबी कॉर्न सॉस में पूरी तरह से लिपट न जाए)
  7. 7
    बेबी कॉर्न मंचूरियन तैयार है. गैस बंद करके इसे फ्राइड राइस या फिर नूडल्स के साथ सर्व करें.  
#Baby corn Manchurian recipe #Baby corn Manchurian recipe in Hindi #How to make Baby corn Manchurian recipe at home #Homemade Baby corn Manchurian recipe
View Full Version