बेबी कॉर्न मंचूरियन
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी,डिनर

बेबी कॉर्न मंचूरियन

स्‍नैक्‍स और स्‍टार्टर में चाइनीज फूड खूब पसंद किया जाता है. आज के स्‍नैक्‍स में सर्व करें बेबी कॉर्न मंचूरियन की यमी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 12- 14 बेबी कॉर्न, उबले और लंबाइ में कटे हुए
  • 4 बड़े चम्मच मैदा
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्‍मच तेल
  • स्वादानुसार नमक, अन्य सामग्री
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 बड़ा प्याज, पतले लम्बे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, लम्बाई में कटी हुई
  • 1/2 कप हरा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चिल्ली सॉस
  • 2 छोटे चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- मैदा और कॉर्न फ्लोर को मिला के छान लें और फिर उसमें तेल को छोड़ के बाकी सारी सामग्री के साथ आवश्यकता अनुसार पानी मिला के गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें. बेबी कॉर्न को घोल में लपेट के गरम तेल में डाल कर सुनहरा होने तक तल लें.
- अब दूसरी कड़ाही में या फिर नॉन-स्टिक पैन में दो बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें.
- गरम तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर के भूनें और फिर प्याज डाल और शिमला मिर्च डाल कर तेज आंच पर कुछ देर पकाएं.
- अब सब्जियों में चिली सॉस, सोया सॉस, पिसी काली मिर्च डालें. पानी में घुला हुआ कॉर्न फ्लोर मिला कर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं और फिर नमक डालकर चलाएं.
- बेबी कॉर्न और कटे हुए हरे प्याज को डाल कर लागातार चलाते हुए इसे पकाएं. (जब तक बेबी कॉर्न सॉस में पूरी तरह से लिपट न जाए)
- बेबी कॉर्न मंचूरियन तैयार है. गैस बंद करके इसे फ्राइड राइस या फिर नूडल्स के साथ सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (22 ratings)
4.1 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेबी कॉर्न मंचूरियन एक लोकप्रिय वेज,पार्टी,डिनर रेसिपी है, जिसे 12- 14 बेबी कॉर्न, उबले और लंबाइ में कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes