दाल-सब्जी और रोटी से हटकर आज लंच या डिनर में बनाएं कुछ हटकर. बेक्ड वेजिटेबल पास्ता बनाने में आसान है और इसका टेस्ट भी है बहुत यमी...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
83 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप पास्ता, उबला हुआ
1 कप टमाटर प्यूरी
1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 कप उबली हुई सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स)
1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
3 चम्मच मक्खन
2 चम्मच टोमैटो सॉस
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
4-5 क्यूब चीज, कद्दूकस करी हुई, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
एक कड़ाही में बटर गरम करें और उसमे प्याज और हरी मिर्च डाल के 2 मिनट तक भून लें, फिर उसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालकर कुछ देर और तल लें.
2
अब उबली हुई सब्जियां और टमाटर प्यूरी मिला कर कुछ देर पकाए.
3
तैयार पेस्ट में उबला हुआ पास्ता, टोमैटो सॉस , नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें.
4
ओवन के बर्तन में सारा पास्ता निकाल लें और फिर ऊपर से कद्दूकस करी हुई चीज भी डाल दें.
5
ओवन को 200 सेंटीग्रेड पर प्रीहीट करें और पास्ता रख के 10 मिनट के लिए इसे बेक करें.
6
बेक्ड वेजिटेबल पास्ता तैयार है. ओवन से निकाल के गरम गरम पास्ता सर्व करें.
#baked vegetable pasta recipe in Hindi#Creamy Pasta Recipe#White sauce pasta recipe in Hindi#Paneer Pasta Recipe#Veg Macaroni Indian Style Recipes#pasta recipe in red sauce