बेक्ड वेजिटेबल पास्ता
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

बेक्ड वेजिटेबल पास्ता

दाल-सब्‍जी और रोटी से हटकर आज लंच या डिनर में बनाएं कुछ हटकर. बेक्‍ड वेजिटेबल पास्‍ता बनाने में आसान है और इसका टेस्‍ट भी है बहुत यमी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप पास्‍ता, उबला हुआ
  • 1 कप टमाटर प्यूरी
  • 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 कप उबली हुई सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स)
  • 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 3 चम्मच मक्‍खन
  • 2 चम्मच टोमैटो सॉस
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 4-5 क्‍यूब चीज, कद्दूकस करी हुई, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक कड़ाही में बटर गरम करें और उसमे प्याज और हरी मिर्च डाल के 2 मिनट तक भून लें, फिर उसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालकर कुछ देर और तल लें.
- अब उबली हुई सब्जियां और टमाटर प्यूरी मिला कर कुछ देर पकाए.
- तैयार पेस्‍ट में उबला हुआ पास्ता, टोमैटो सॉस , नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें.
- ओवन के बर्तन में सारा पास्ता निकाल लें और फिर ऊपर से कद्दूकस करी हुई चीज भी डाल दें.
- ओवन को 200 सेंटीग्रेड पर प्रीहीट करें और पास्ता रख के 10 मिनट के लिए इसे बेक करें.
- बेक्‍ड वेजिटेबल पास्‍ता तैयार है. ओवन से निकाल के गरम गरम पास्ता सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (83 ratings)
4.2 avg from 83 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेक्ड वेजिटेबल पास्ता एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप पास्‍ता, उबला हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes