इडली स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होती है. ऐसे में आपने कई तरह की इडली का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं बेसन रवा इडली. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.
Servings
1 - 2
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1/2 कप सूजी
1 कप बेसन
1/2 कप दही
1/2 टीस्पून ईनो फ्रूट सॉल्ट
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून राई
8-10 करी पत्ता
1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
2 टेबलस्पून नारियल पाउडर2 हरी मिर्च कटी हुई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, बेसन, हल्दी पाउडर, नमक और दही डालकर मिक्स कर लें.
2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का गाढ़ा बैटर तैयार करें.
3
बैटर को लगभग 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
4
इस बीच मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में पानी गरम करने के लिए रख दें.
5
अब इडली के सांचे में तेल लगाएं.
6
तय समय के बाद बैटर में ईनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
7
सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
8
तय समय के बाद गैस बंद कर इडली को प्लेट पर निकाल लें.
9
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
10
इसमें राई डालकर तड़काएं.
11
फिर करी पत्ता और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर तड़के को तुरंत इडली पर डाल दें.
12
तैयार है बेसन रवा इडली. नारियल पाउडर और हरी मिर्च से सजाकर सर्व करें.
#besan rava idli#easy besan rava idli#tasty besan rava idli#home made besan rava idli#besan rava idli bnae vidhi#besan rava idli in hindi#how to make besan rava idli in hindi#how to make besan rava idli