Full Version →

दिवाली स्पेशल: ऐसे बनाइए भाजनी चकली

स्‍नैक्‍स वेज

भाजनी चकली महाराष्ट्र में दिवाली के दौरान बनाई जाती है. यह उत्तर भारत की चकली से थोड़ा अलग होती है. जीरा, धनिया, मिर्च पाउडर डालकर मसालेदार भाजनी चकली बनाई जाती है.

Servings
4 - 6
★ 4.6
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    चावल, चना, उड़द और मूंगदाल को अलग-अलग भिगोकर 5-6 घंटे के लिए रख दें.
  2. 2
    इसके बाद सभी चीजों को निकाल सुखा लें.
  3. 3
    जब ये चारों चीजें सूख जाएं तो कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें.
  4. 4
    चावल, चना, उड़द और मूंगदाल को ठंडा होने पर पीस लें.
  5. 5
    इसके बाद एक बड़े बर्तन में 2 कप आटा ले लें.
  6. 6
    इस आटे में मक्खन, नमक, जीरा, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छी मिला लें.
  7. 7
    आटे को दो हिस्सों में बांट लें. पहले हिस्से में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें. जब इस आटे की चकली बन जाएं तो फिर दूसरे हिस्से का आटा गूंद लें.
  8. 8
    आटे की लोइयां बना लें. एक लोई लेकर चकली की मशीन में डालकर मनपसंद आकार की चकली बनाकर एक प्लेट पर रखते जाएं.
  9. 9
    एक हिस्से आटे की चकली बन जाने के बाद दूसरे आटे की भी चकलियां भी बना लें.
  10. 10
    इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  11. 11
    जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 4-5 चकली डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  12. 12
    तली हुई चकलियों को प्लेट पर निकालते जाएं और बाकी को भी तल लें.
  13. 13
    चकली ठंडी होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रख लें.- अगर जरूरत हो तो आप बचे हुए आटे से चकली बना सकती हैं. नहीं तो इस आटे को रख लें.
  14. 14
    Photo- youtube.com
#खमंग चकलीची भाजणी #चकलीची भाजणी #CHAKLI BHAJNI #bhajani chakli recipe #diwali chakli recipe #bhajani chakli ingredients #bhajani chakli recipe in hindi #how to make bhajani chakli recipe diwali recipe from maharastra
View Full Version