दिवाली स्पेशल: ऐसे बनाइए भाजनी चकली

दिवाली स्पेशल: ऐसे बनाइए भाजनी चकली

भाजनी चकली महाराष्ट्र में दिवाली के दौरान बनाई जाती है. यह उत्तर भारत की चकली से थोड़ा अलग होती है. जीरा, धनिया, मिर्च पाउडर डालकर मसालेदार भाजनी चकली बनाई जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • भाजनी के आटा के लिए
  • 1/2 किलो चावल
  • 250 ग्राम चना दाल
  • 150 ग्राम उरद दाल
  • 150 ग्राम मूंग दाल
  • 2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • 2 टेबलस्पून जीरा पाउडर, आटे के मिश्रण के लिए
  • 2 टेबलस्पून मक्खन/बटर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल, चकली बनाने की मशीन

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- चावल, चना, उड़द और मूंगदाल को अलग-अलग भिगोकर 5-6 घंटे के लिए रख दें.
- इसके बाद सभी चीजों को निकाल सुखा लें.
- जब ये चारों चीजें सूख जाएं तो कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें.
- चावल, चना, उड़द और मूंगदाल को ठंडा होने पर पीस लें.
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में 2 कप आटा ले लें.
- इस आटे में मक्खन, नमक, जीरा, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छी मिला लें.
- आटे को दो हिस्सों में बांट लें. पहले हिस्से में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें. जब इस आटे की चकली बन जाएं तो फिर दूसरे हिस्से का आटा गूंद लें.
- आटे की लोइयां बना लें. एक लोई लेकर चकली की मशीन में डालकर मनपसंद आकार की चकली बनाकर एक प्लेट पर रखते जाएं.
- एक हिस्से आटे की चकली बन जाने के बाद दूसरे आटे की भी चकलियां भी बना लें.
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 4-5 चकली डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- तली हुई चकलियों को प्लेट पर निकालते जाएं और बाकी को भी तल लें.
- चकली ठंडी होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रख लें.
- अगर जरूरत हो तो आप बचे हुए आटे से चकली बना सकती हैं. नहीं तो इस आटे को रख लें.

Photo- youtube.com
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (12 ratings)
4.6 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दिवाली स्पेशल: ऐसे बनाइए भाजनी चकली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे भाजनी के आटा के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes