Full Version →

दिल को रखना है हेल्दी तो खाइए ये खास तरह की चाट

स्‍नैक्‍स वेज

न्यूट्रिनिस्ट की मानें तो भुट्टा कैरेटोनॉएड और विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत है. यह सर्दी जुकाम में आराम पहुंचाता है. साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है जिस कारण यह दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    प्रेशर कूकर में भुट्टे के दाने, पानी और थोड़ा-सा नमक डालकर ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर रख दें.
  2. 2
    से 3 सीटी आने पर आंच बंद करके कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
  3. 3
    कूकर से पूरी तरह से प्रेशर निकल जाने के बाद उबले हुए भुट्टे के दानों का पानी छानकर एक बड़े कटोरी में रख लें.
  4. 4
    अब उबले हुए भुट्टे के दानों के साथ प्याज, खीरा , टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  5. 5
    फिर चाट में नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिला लें.
  6. 6
    नींबू का रस डालकर एक बार अच्छी तरह फिर से मिला लें.
  7. 7
    भुट्टे की चटपटी चाट तैयार है.
#how to make bhutta corn chat recipe in hindi #how to make bhutta chat recipe in hindi #corn chat recipe in hindi #chana chat recipe in hindi #how to make chatpati corn chat recipe in hindi
View Full Version