आटे के खस्ता बिस्किट्स बहुत ही हेल्दी और खाने में स्वादिष्ट लगते हैं. इन्हें घर पर बनाना भी आसान है क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
17 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप आटा, एक कप सूजी (रवा), एक चौथाई कप घी, एक बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा, एक छोटा कटोरी बादाम, एक छोटा कटोरी काजू, आधा कप चीनी बूरा , एक कप दूध
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में आटा, रवा और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
2
अब इसमें नारियल का बुरादा, बादाम, काजू और चीनी बूरा मिलाएं.
3
इसके बाद इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर आटा गूंद लें.
4
ध्यान रखें कि आटा सख्त गूंदें. इसे ज्यादा मसलना नहीं है वरना बिस्किट खस्ता नहीं बनेंगे.
5
अब आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
6
तय समय के बाद लोइयां तोड़कर इससे ओवल शेप बनाएं.
7
अब इसे लंबी धारीदार डिजाइन वाली कड़छी पर रखकर दबाएं.
8
आप देखेंगे कि बिस्किट पर भी वैसा ही डिजाइन बन गया है.
9
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
10
तेल के गरम होते ही बिस्किट्स डालकर इन्हें दोनों साइड से सुनहरा तल लें.
11
तैयार हैं बिना ओवन और बिना बेक किए हुए आटे के बिस्किट्स.
#how to make biscuits without oven recipe in hindi#crunchy aata biscuits#indian kitchen#indian recipe#healthy aata biscuits#almonds#cashews#kaju#milk