ब्रेड और आलू से बने कई तरह के व्यंजन आपने बनाए, खाए और खिलाए होंगे. आज इन दोनों को मिलाकर बनाइए ब्रेड-आलू की कचौड़ी का कॉम्बो.
Servings
4
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
10 ब्रेड स्लाइस
4 आलू, उबले हुए
1 टीस्पून अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
1 टीस्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून सौंफ पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून चाट मसाला
1/2 टीस्पून राई-जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले कचौड़ी का मसाला बनाने के लिए एक बर्तन में आलू, अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
2
अब इसमें सभी मसाले डाल लें.
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
4
तेल के गरम होते ही इसमें राई-जीरा और सौंफ डालकर भूनें.
5
अब इसमें आलू का तैयार मसाला डालकर दो मिनट तक अच्छी तरह भून लें और आंच बंद कर दें.
6
आलू का मसाला जब ठंडा हो जाए तो उसकी लोई की तरह गोलियां बना लें.
7
अब ब्रेड की स्लाइस के किनारे हटा कर उसे पानी में डूबोएं और फिर उसका पानी निचोड़ लें.
8
ब्रेड के बीचों-बीच आलू का तैयार मसाला रखकर हल्के हाथ से दबाएं.
9
अब बाकी की ब्रेड से भी ऐसे ही कचौड़ियां बना लें.
10
मीडियम आंच में तैयार कचौड़ियों को नॉन सिटक पैन में कुरकुरी तल लें.
11
ब्रेड आलू की कचौड़ियोंको दही, हरी चटनी या फिर इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#bread#aloo#kachodi#indian kitchen#indian recipe#how to make bread aloo ki kachori snacks recipe in hindi#snacks recipe in hindi#bread pakoda#bread sandwich#bread toast#aloo pakoda#aloo chips#ginger garlic paste