ऐसे बनाइए ब्रेड आलू टिक्की
आलू टिक्की का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. आप इसमें ब्रेड मिक्स कर एक लजीज नाश्ता बना सकते हैं जिसे यकीनन घर के सभी बहुत पसंद करेंगे.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 आलू (उबले हुए)
- 6 ब्रेड स्लाइस
- 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टेबलस्पून धनियापत्ती ( बारीक कटी हुई)
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक बर्तन में आलू के साथ सभी समाग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
-
2
ब्रेड को भी इसी में क्रश कर दें.
-
3
अब हथेलियों को चिकना कर मिश्रण की 4-5 लोइयां बना लें और चपटाकर टिक्की का आकार दें.
-
4
मीडियम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन गर्म करने के लिए रखें.
-
5
तवे के गरम होते ही इस पर तेल डालें.
-
6
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सारी टिक्कियों को रखें और दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लें.
-
7
तैयार है ब्रेड आलू टिक्की. गर्मागर्म टिक्कियों को चाट मसाला , हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.
#bread pakoda
#bread aloo tikki
#corn pakoda
#aloo tikki
#pyaaz pakoda
#aloo pakoda
#how to make bread aloo tikki recipe in hindi