आपने ब्रेड पकौड़ा, ब्रेड पनीर पकौड़ा आदि कई और ब्रेड से बने स्नैक्स बनाएं होंगे, लेकिन अब बनाएं ब्रेड भजिया जो खाने में बहुत टेस्टी और यमी लगती हैं.
Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
4 ब्रेड स्लाइस
1 टीस्पून बेसन
1 टेबलस्पून मैदा
1/4 कप प्याज कटी हुई
1/4 कप शिमला मिर्च कटी हुई
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून अजवाइन, एक चुटकी बेकिंग सोडा
1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक प्लेट में पानी डाल लें.
2
इसमें सभी ब्रेड डालकर तुरंत निकाल लें और सारा पानी निचोड़ लें.
3
एक बर्तन में बेसन, शिमला मिर्च, प्याज, ब्रेड, हरा धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अडवाइन, नमक और बेकिंग सोडा मिला लें.
4
सभी चीजों को मिलाकर भजिया का मिश्रण तैयार करें. अगर जरूरत हो तो पानी मिला सकते हैं.
5
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
6
गरम तेल में थोड़ा-थोड़ा भजिया का मिश्रण डालते जाएं और इन्हें सुनहरा होने तक तल लें.
7
इसी तरह से सारी भजिया तल लें.
8
तैयार है ब्रेड भजिया. गरमागरम सॉस के साथ सर्व करें.
#bread bhajiya#easy bread bhajiya#tasty bread bhajiya#home made bread bhajiya#bread bhajiya bnae vidhi#bread bhajiya in hindi#how to make bread bhajiya in hindi#how to make bread bhajiya