Full Version →

तवे पर बनाएं ब्रेड पिज्जा

स्‍नैक्‍स वेज

कुछ नया खिलाकर बच्चों को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो खिलाएं ब्रेड पिज्जा. यह यमी और झटपट बनने वाली डिश उन्हें जरूर पसंद आएगी. जानें क्या है इसे बनाने का तरीका...

Servings
4 - 6
★ 4.2
Rating
734 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस पर मक्ख‍न लगा लें फिर इसपर टोमैटो/पिज्जा सॉस लगा लें.
  2. 2
    इसके बाद इसपर शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज डाल लें.
  3. 3
    फिर इसपर स्वीट कॉर्न , काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़क दें. इसके बाद चीज डाल दें.
  4. 4
    इतनी तैयारी करने के बाद एक नॉनस्टिक तवे को मध्यम आंच में हल्का गर्म कर 1 से डेढ़ चम्मच मक्खन डालें. जब मक्खन गर्म हो जाए तो आंच को कम कर दें और तवे पर जितने ब्रेड पीस आ जाएं, उतने रख दें.
  5. 5
    इसके बाद तवे को प्लेट से ढक दें और करीब 5 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    बीच-बीच में ढक्कन खोल कर देखते रहें.
  7. 7
    जब शि‍मला मिर्च नर्म हो जाए, अथवा ब्रेड कुरकुरी हो जाए तो पिज्जा को तवे से निकाल लें.
  8. 8
    ब्रेड पिज्जा तैयार है. इसे प्लेट पर निकालें और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#pizza #bread #bread pizza #bread recipes #indian kitchen #indian pizza #indian recipes #kids special recipes #how to make bread pizza recipe in hindi #indian style pizza
View Full Version