तवे पर बनाएं ब्रेड पिज्जा

तवे पर बनाएं ब्रेड पिज्जा

कुछ नया खिलाकर बच्चों को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो खिलाएं ब्रेड पिज्जा. यह यमी और झटपट बनने वाली डिश उन्हें जरूर पसंद आएगी. जानें क्या है इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 6 ब्रेड स्लाइस, ब्राउन या वाइट, आधा कप स्वीट कॉर्न, उबले हुए, एक शिमला मिर्च, बारीक कटा हुई, एक प्याज, बारीक कटा हुआ, एक टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 5 छोटे चम्मच मक्खन, एक कप मोजरेला चीज, कद्दूकस किया हुआ, एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 6 चम्मच पिज्जा/टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस पर मक्ख‍न लगा लें फिर इसपर टोमैटो/पिज्जा सॉस लगा लें.
- इसके बाद इसपर शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज डाल लें.
- फिर इसपर स्वीट कॉर्न , काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़क दें. इसके बाद चीज डाल दें.
- इतनी तैयारी करने के बाद एक नॉनस्टिक तवे को मध्यम आंच में हल्का गर्म कर 1 से डेढ़ चम्मच मक्खन डालें. जब मक्खन गर्म हो जाए तो आंच को कम कर दें और तवे पर जितने ब्रेड पीस आ जाएं, उतने रख दें.
- इसके बाद तवे को प्लेट से ढक दें और करीब 5 मिनट तक पकाएं.
- बीच-बीच में ढक्कन खोल कर देखते रहें.
- जब शि‍मला मिर्च नर्म हो जाए, अथवा ब्रेड कुरकुरी हो जाए तो पिज्जा को तवे से निकाल लें.
- ब्रेड पिज्जा तैयार है. इसे प्लेट पर निकालें और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (734 ratings)
4.2 avg from 734 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तवे पर बनाएं ब्रेड पिज्जा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 ब्रेड स्लाइस, ब्राउन या वाइट, आधा कप स्वीट कॉर्न, उबले हुए, एक शिमला मिर्च, बारीक कटा हुई, एक प्याज, बारीक कटा हुआ, एक टमाटर, बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes