स्नैक्स में इंडियन-इटैलियन डिश ट्राई करना चाहते हैं तो बटर चिकन पास्ता बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. जानें इसे बनाने का तरीका...
Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
100 ग्राम चिकन
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2-3 छोटा चम्मच तेल
2-3 छोटा चम्मच बटर/मक्खन
1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
2 छोटा चम्मच काजू का पेस्ट
4-5 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच शहद, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आवश्यकतानुसार पानी
2 छोटा चम्मच क्रीम, आधा छोटा चम्मच कस्तूरी मेथी
1 कटोरी उबला हुआ पास्ता
2 स्लाइस गार्लिक ब्रेड
🍳 विधि
1
एक बाउल में चिकन लें और इसमें चुटकीभर नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर आधे घंटे के लिए रख दें.
2
अब एक पैन में 1 चम्मच तेल और 2 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालें और 2 मिनट तक पकाएं.
3
इसके बाद इसमें टमाटर, लहसुन, काजू पेस्ट, नमक, गरम मसाला और शहद डालें और 10-15 मिनट तक पकाएं.
4
इसके इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें और मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें.
5
इस पेस्ट को छलनी से छान लें.
6
अब एक और पैन लें और इसमें प्यूरी और थोड़ा-सा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक पका लें.
7
फिर इसमें 1 चम्मच मक्खन, 2 छोटा चम्मच क्रीम और कस्तूरी मेथी डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं.
8
अब एक दूसरे पैन में 1 चम्मच और 1 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें. जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें चिकन डालें और ढककर 5-6 मिनट तक पकाएं.
9
इसके बाद चिकन निकाल लें और इसी पैन में तैयार की हुई ग्रेवी डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
10
फिर इसमें चिकन और पास्ता डालकर अच्छी तरह मिलाकर पकाएं.
11
सर्विंग प्लेट में निकालकर क्रीम, बटर से गार्निश करें और गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें.
12
वीडियो में देखें इसे बनाने का तरीका.
#butter chicken pasta#chicken recipes#non veg recipes#italian recipes#pasta recipes#how to make butter chicken pasta recipe in hindi#recipe video#pasta recipe#butter chicken pasta recipes