बटर चिकन पास्ता

बटर चिकन पास्ता

स्नैक्स में इंडियन-इटैलियन डिश ट्राई करना चाहते हैं तो बटर चिकन पास्ता बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. जानें इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम चिकन
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2-3 छोटा चम्मच तेल
  • 2-3 छोटा चम्मच बटर/मक्खन
  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 2 छोटा चम्मच काजू का पेस्ट
  • 4-5 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच शहद, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आवश्यकतानुसार पानी
  • 2 छोटा चम्मच क्रीम, आधा छोटा चम्मच कस्तूरी मेथी
  • 1 कटोरी उबला हुआ पास्ता
  • 2 स्लाइस गार्लिक ब्रेड

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- एक बाउल में चिकन लें और इसमें चुटकीभर नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर आधे घंटे के लिए रख दें.
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल और 2 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालें और 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें टमाटर, लहसुन, काजू पेस्ट, नमक, गरम मसाला और शहद डालें और 10-15 मिनट तक पकाएं.
- इसके इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें और मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को छलनी से छान लें.
- अब एक और पैन लें और इसमें प्यूरी और थोड़ा-सा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक पका लें.
- फिर इसमें 1 चम्मच मक्खन, 2 छोटा चम्मच क्रीम और कस्तूरी मेथी डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं.
- अब एक दूसरे पैन में 1 चम्मच और 1 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें. जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें चिकन डालें और ढककर 5-6 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद चिकन निकाल लें और इसी पैन में तैयार की हुई ग्रेवी डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें चिकन और पास्ता डालकर अच्छी तरह मिलाकर पकाएं.
- सर्विंग प्लेट में निकालकर क्रीम, बटर से गार्निश करें और गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें.
- वीडियो में देखें इसे बनाने का तरीका.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बटर चिकन पास्ता एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes