आपने प्याज वाली, बिना प्याज वाली और भी कई तरह की नमकीन सेवईं का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं छाछ वाली सेवईं. इसे बनाने के लिए प्लेन छाछ का इस्तेमाल किया गया है. यह झटपट बनतकर तैयार होने के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप सेवईं
2 कप छाछ
1 आलू कटा हुआ
1 शिमला मिर्च कटा हुआ
1 टीस्पून अजवाइन
1 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
इसमें अजवाइन और जीरा डालकर तड़काएं.
3
अब आलू और शिमला मिर्च डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
4
गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं.
5
फिर सेवईं डालकर 2 मिनट तक भून लें.
6
अब धीरे-धीरे छाछ डालकर लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.
7
उबाल आते ही इसमें नमक डालकर 4-5 मिनट तक ढककर पकाएं.
8
तय समय के बाद गैस बंद कर सेवईं को प्लेट पर निकाल लें.
9
तैयार है छाछ वाली नमकीन सेवईं. गरमागरम सर्व करें.
#buttermilk sevai#easy buttermilk sevai#tasty buttermilk sevai#home made buttermilk sevai#buttermilk sevai bnae vidhi#buttermilk sevai in hindi#how to make buttermilk sevai in hindi#buttermilk sevai in hindi