ऐसे बनाइए पत्तागोभी के क्रिस्पी पकौड़े
शाम के स्नैक्स में कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन हो तो ट्राई करिए पत्तागोभी के शानदार पकौड़े. इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1/2 कप बेसन
- 3/4 कप पत्तागोभी
- 1/4 कप प्याज
- 2 हरी मिर्च, एक चुटकी हींग
- 1/2 इंच अदरक
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें.
-
2
अब एक बर्तन में बेसन, प्याज, पत्तागोभी, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, हींग, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
-
3
इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का घोल तैयार कर लें.
-
4
मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
-
5
जब तेल गर्म हो जाए तो चम्मच की मदद से पकौड़े का घोल डालें. आप चाहें तो हाथ से भी पकौड़े डाल सकते हैं.
-
6
इसी तरह से 6-7 पकौड़े तेल में तलने के लिए डाल दें.
-
7
पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
-
8
एक प्लेट पर बटर पेपर डालकर सभी तले हुए पकौड़ों को इन पर निकालकर रख दें ताकि इनका बचा हुआ तेल अलग हो जाए.
-
9
इसी तरह से सारे पकौड़े तल लें.
-
10
तैयार पकौड़ों को चटनी या चाय के साथ गरमागरम सर्व करें.
#cabbage pakoda
#cabbage pakoda recipe
#cabbage pakora
#prepare cabbage pakoda
#cabbage pakoda
#cabbage pakoda recipe indian style
#cabbage pakoda
#crisp cabbage pakora
#cabbage
#onion cabbage pakora
#pakoda
#cabbage pakodi
#how to make cabbage pakoda
#eas