स्नैक्स में ज्यादातर लोग तीखी, चटपटी, खट्टी-मीठी डिशेस खाना पसंद करते हैं. तो बनाएं फूलगोभी इन हनी चिली डिश जिसका खट्टा-मीठा स्वाद आपके स्वाद में चार चांद लगा देगा.
Servings
1 - 2
★ 3
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप फूलगोभी
3 टीस्पून सोया सॉस
2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 टेबलस्पून शहद
2 टीस्पून रेड चिली सॉस
2 टीस्पून ग्रीन चिली सॉस
4 टेबलस्पून टोमैटो सॉस
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून सिरका
1 टेबलस्पून सफेद तिल
1 टेबलस्पून मैदा
4 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, टोमैटो सॉस डालकर मिक्स करें.
3
अब नींबू का रस, नमक, सोया सॉस, सिरका और शहद चलाते हुए मिलाएं.
4
फिर मैदा, कॉर्न फ्लोर और पानी डालकर 2 मिनट बैटर के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं.
5
तय समय के बाद गैस बंद कर फूलगोभी के टुकड़े इनमें डालकर अच्छी तरहसे मिक्स करें.
6
पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
7
अब इसमें तिल डालकर तड़काएं.
8
तैयार फूलगोभी को इसमें मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
9
तैयार है फूलगोभी इन हनी चिली.
#cauliflower in honey chilli#easy cauliflower in honey chilli#tasty cauliflower in honey chilli#home made cauliflower in honey chilli#cauliflower in honey chilli bnae vidhi#snacks honey cilli#how to make cauliflower in honey chilli#cauliflower in ho