स्नैक्स में बनाएं फूलगोभी इन हनी चिली

स्नैक्स में बनाएं फूलगोभी इन हनी चिली

स्नैक्स में ज्यादातर लोग तीखी, चटपटी, खट्टी-मीठी डिशेस खाना पसंद करते हैं. तो बनाएं फूलगोभी इन हनी चिली डिश जिसका खट्टा-मीठा स्वाद आपके स्वाद में चार चांद लगा देगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप फूलगोभी
  • 3 टीस्पून सोया सॉस
  • 2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 टेबलस्पून शहद
  • 2 टीस्पून रेड चिली सॉस
  • 2 टीस्पून ग्रीन चिली सॉस
  • 4 टेबलस्पून टोमैटो सॉस
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टीस्पून सिरका
  • 1 टेबलस्पून सफेद तिल
  • 1 टेबलस्पून मैदा
  • 4 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, टोमैटो सॉस डालकर मिक्स करें.
- अब नींबू का रस, नमक, सोया सॉस, सिरका और शहद चलाते हुए मिलाएं.
- फिर मैदा, कॉर्न फ्लोर और पानी डालकर 2 मिनट बैटर के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर फूलगोभी के टुकड़े इनमें डालकर अच्छी तरहसे मिक्स करें.
- पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
- अब इसमें तिल डालकर तड़काएं.
- तैयार फूलगोभी को इसमें मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है फूलगोभी इन हनी चिली.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (1 ratings)
3 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बनाएं फूलगोभी इन हनी चिली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप फूलगोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes